फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का हुआ ख्ाुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नवाबगंज के तुलसीपुर मांझा गांव में गन्ने के खेत में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा किया है। शनिवार की रात गश्त पर निकली पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद मौके पर छापा मारा। पुलिस ने खेत से एक रायफल, दो तैयार व तीन अर्धनिर्मित तमंचे बरामद किए। इस दौरान एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया, जबकि चार लोग मौके से फरार हो गए हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापा मारना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में काफी समय से असलहे बनाए जाने की सूचना मिल रही थी। इस पर सभी थानाध्यक्षों को छापामार कर अवैध असलहा बनाने वालों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए थे। इसी के तहत शनिवार की रात नवाबगंज पुलिस गश्त पर निकली थी।
इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी की तुलसीपुर मांझा गांव में स्थित गन्ने के खेत में अवैध रूप से असलहे बनाए जा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विजेंद्र पाल सिंह निवासी वरी प्रसिद्धपुर थाना गढ़िया रंगीन जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन

उसके पास से एक रायफल, दो बने तमंचे तथा दो कारतूस बरामद हुए हैं। तीन अर्धनिर्मित तमंचे के साथ ही 45,500 रुपये नकद भी मिले हैं। पुलिस के छापे की जानकारी पर मौके से चार लोग भाग निकले। उनकी पहचान धनेश यादव निवासी गुप्तार घाट थाना कैंट जनपद अयोध्या, रामलोचन यादव, सुग्गीम उर्फ सुग्गी तथा दीना यादव सभी निवासी ग्राम पूरे अर्जुन तुलसीपुरमाझा थाना नवाबगंज जनपद गोंडा के रूप में हुई। पुलिस इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापा मार रही है।
एसपी की हिदायत पर सक्रिय हुई पुलिस
पुलिस अधीक्षक ने बीते दिनों सभी थानाध्यक्षों को अवैध असलहा बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर धरपकड़ करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर छापा मारना शुरू किया। इस दौरान नवाबगंज में असलहा बनाने की फैक्ट्री ही संचालित होने की जानकारी हुई। इस पर पुलिस ने छापामार कर इसका खुलासा किया।
पुलिस के अनुसार असलहा तस्करी व निर्माण में संलिप्त कुछ लोगों के बारे में सूचना मिल रही थी। इस पर छापामार कर खुलासा किया गया। कार्रवाई में नवाबगंज थाने के उपनिरीक्षक हरिद्वार तिवारी, रविंद्र कुमार चंद्रा, हेड कांस्टेबिल अखिलेश सिंह, भानु प्रताप सिंह, राजेश यादव, कांस्टेबिल उत्कर्ष राय, अरुण कुमार, आयुष कुमार शामिल रहे।
अवैध असलहा की बिक्री और खरीद करने के साथ ही बनाने वालों के खिलाफ सभी थानों में अभियान शुरू किया गया है। नवाबगंज पुलिस ने ने अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मौके से चार लोग भाग निकले हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापा मार रही है। - शैलेश कुमार पांडे, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें