गोंडा। कोरोना नियंत्रण के लिए प्रशासन ने जांच की गति तेज कर दी है। दो दिनों में तीन हजार लोगों की जांच कराई गई है। रिपोर्ट के आधार पर एक भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल ने बताया कि कोरोना की आई रिपोर्ट में दो दिन में कोई पॉजिटिव नहीं मिला है।
तीन हजार से अधिक लोगों की रिपोर्ट आई है, और भी जांच कराई जा रही है। विदेश से आए एक व्यक्ति को होम क्वारंटीन किया गया है। जिले में फिर से कोरोना की जांच तेज हुई है। शनिवार को 1600 से अधिक लोगों की जांच रिपोर्ट आई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
रविवार को 1400 से अधिक लोगों की रिपोर्ट आई और, एक भी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं पाई गई। लगातार जांच होने के बाद भी कोई व्यक्ति पॉजिटिव न आने से प्रशासन को राहत मिली है। जिलाधिकारी ने कहा कि आगे भी जांच ऐसे ही होती रहेगी। एक हजार से अधिक की जांच होगी और लोगों को जागरूक किया जाएगा।