फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नाॅन वेंडिंग जाेन में ठेला लगाया तो जब्त होगा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नाॅन वेंडिंग जोन में ठेला व खोमचा लगाया तो नगर पालिका प्रशासन सामान जब्त करने के साथ ही जुर्माना भी लगाएगा। पालिका प्रशासन ने ठेला व खोमचा लगाने वालों से वेंडिंगजोन में ही कारोबार करने की अपील की है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर शहर के प्रमुख मार्गों की पटरियों पर 23 स्थानों को वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। इनमें गुरुनानक चौराहे से नगर पालिका के शौचालय तक बहराइच रोड की उत्तरी पटरी, जीआईसी स्कूल के गेट से पुस्तकालय तक बलरामपुर रोड की पश्चिमी पटरी, बड़गांव ओवरब्रिज के पार नगर पालिका सीमा तक बलरामपुर रोड पूर्वी पटरी, मालवीय नगर के सागर तालाब पर बने प्लेटफाॅर्म के पास, आवास विकास में एलआईसी ऑफिस के पास समेत 23 स्थान शामिल किए गए हैं। अधिशासी अधिकारी संजय मिश्र ने बताया कि ठेला व खोमचा वालों से वेंडिंग जोन में ही कारोबार करने की अपील की गई है। नाॅन वेंडिंग जाेन में कारोबार करते पाए जाने पर सामान जब्त करने के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें