फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं भरूंगी एसआईआर फॉर्म : पल्लवी पटेल

Fri, 28 Nov 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पटेल सेवा संस्थान में बैठक को संबो​धित करतीं विधायक पल्ल्वी पटेल। -स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
गोंडा। अपना दल (कमेरावादी) की नेता व कौशांबी के सिराथू से विधायक डाॅ. पल्लवी पटेल ने कहा कि जिस तरह महिला आरक्षण की घोषणा की गई थी, उसी तरह एसआईआर एक जुमला है। इसका मकसद किसी का नाम वोटर लिस्ट में शामिल करना नहीं बल्कि, दलित, पिछड़े व गरीबों का नाम काटना है। यह लोकतंत्र पर हमला है।
विज्ञापन

विधायक डाॅ. पल्लवी पटेल ने कहा कि मैं एसआईआर का विरोध करती हूं। मैंने अभी तक अपना फाॅर्म नहीं भरा है और न ही भरूंगी। सोनी गुमटी के समीप सरदार पटेल सेवा संस्थान में आयोजित बैठक में संगठन के कार्यों की समीक्षा के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक ने कहा कि आखिर मुझे फाॅर्म क्यों भरना चाहिए। मैंने जिंदगी भर वोट दिया, तमाम दस्तावेज हैं। अब मुझे कैसे वोट डालने नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने के साथ ही जनहित की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। गोंडा सदर व मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में भी बैठक करके संगठन के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में राष्ट्रीय सचिव आनंद हरिराम पटेल, रामशिला पटेल, प्रहलाद पटेल, संतोष कुमार पटेल, बृजेश कुमार, सविता वर्मा, नंद किशोर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें