फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शौहर ने व्हाट्सएप पर भेजा तलाकनामा, केस दर्ज

Tue, 26 Nov 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। खोड़ारे थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को शौहर ने व्हाट्सएप पर तलाकनामा भेज दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत आठ ससुरालियों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

क्षेत्र की ग्राम पंचायत बढ़या निवासी मैनाज फातिमा ने खोड़ारे थाने में तहरीर देकर बताया कि 14 नवंबर 2020 को इजहार वेग से उनका निकाह हुआ था। आरोप लगाया कि ससुराल गईं तो ससुर अब्दुल रहीम बेग, पति इजहार बेग, सास इशरत जहां, नंद सायरा खातून, गुड़िया, सरवर जहां, अब्दुल हकीम, अब्दुल हफीज दो पहिया वाहन व नकदी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर जमकर पीटा गया। घर के निकाल दिया गया। इसके बाद पीड़िता मायके में रहने लगी। 13 नवंबर 2024 को पति इजहार बेग ने व्हाट्सएप पर तलाकनामा भेज दिया। धमकी दी कि कानूनी कार्रवाई करोगी तो फर्जी मुकदमे में फंसा देंगे। थानाध्यक्ष राशि कुमार राणा ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। छानबीन कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें