फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तपिश के साथ गर्म और धूल भरी हवा कर रही बीमार

Fri, 24 Apr 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। धूप की त्वचा झुलसाती तपिश के साथ चल रही गर्म व धूल भरी हवा लोगों की सेहत बिगाड़ रहही है। धूल भरी गर्म हवा से सांस नली में सूजन और फेफड़े में संक्रमण से अस्थमा मरीजों को खास तौर पर परेशानी उठाना पड़ रही है। मौसम के बिगड़े मिजाज से मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में वायरल के साथ ही चेस्ट, एलर्जी, ब्रोंकाइटिस निमोनिया व सांस के मरीजों की आमद लगातार बढ़ रही है। हर दिन मेडिसिन विभाग की ओपीडी में इस तरह की तकलीफ से पीड़ित 200 से 250 मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इससे बचाव के लिए डॉक्टर दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। सहायक प्रोफेसर डॉ. निशांत पांडेय के अनुसार, अप्रैल माह के शुरू से ही लोग गर्मी से परेशान हैं। तापमान बढ़ने और हवा चलने की वजह से अस्थमा, एलर्जी से पीड़ित लोगों को खास तौर पर दिक्कत उठाना पड़ रही है। दिन में धूल भरी गर्म हवा चल रही है। ऐसे में फसल की कटाई के कारण वातारण में धूल के छोटे-छोटे कण अस्थमा रोगियों की तकलीफ को बढ़ा रहे हैं। एलर्जी से पीड़ित लोगों को नाक से पानी आने व आंख में खुजली आदि की समस्या भी हो रही है।
डायरिया व वायरल पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ी
तपिश भरी गर्मी के कारण बच्चों में भी डायरिया व वायरल की परेशानी तेजी से बढ़ी है। मेडिकल कॉलेज में इस समय डायरिया व बुखार से पीड़ित काफी बच्चे इलाज के लिए आ रहे हैं। बाल रोग चिकित्सक डॉ. रिचा त्रिपाठी का कहना है कि प्रतिदिन ओपीडी में 150 से 200 बच्चे पेट की तकलीफ के साथ उल्टी व बुखार की परेशानी का इलाज कराने आ रहे हैं। जरूरत पड़ने पर इनमें से गंभीर को भर्ती कराने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें