फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल: टेक्नीशियन न फिल्म, सीएचसी में धूल खा रहीं एक्सरे मशीनें

Thu, 08 Sep 2022 03:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

गोंडा के 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में से 12 पर एक्स-रे तक की सुविधा नहीं मिल पा रही है। मरीजों को बाहर जांच करवानी पड़ रही है।
विज्ञापन
गोंडा के बेलसर सीएचसी में जांच कक्ष में लगा ताला। - फोटो : GONDA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण क्षेत्रों मेें लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के नाम पर भले ही लाखों का बजट खर्च किया जा रहा हो, लेकिन मरीजों को एक्स-रे तक की सुविधा नहीं मिल पा रही है। जिले के 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 12 में एक्स-रे की सुविधा नहीं है। इसके अलावा अन्य जरूरी जांचों के लिए बाहर का रास्ता देखना पड़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त व जरूरी इलाज का सरकारी दावा खोखला साबित हो रहा है।

विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इटियाथोक में मरीजों को एक्स-रे की सुविधा नहीं मिल पा रही है। हर रोज करीब 20 से अधिक मरीजों को बाहर से एक्स-रे की जांच करवानी पड़ रही है। सीएचसी, परसपुर में पिछले सात माह से टेक्नीशियन न होने से केंद्र पर पड़ी मशीन धूल फांक रही है। करीब 15 मरीजों को भटकना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मसकनवा में एक साल पहले एक्स-रे मशीन लगाई गई, लेकिन प्लेट न होने के कारण मरीजों को एक्स-रे की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

सीएचसी मुजेहना में एक्स-रे व अन्य जरूरी जांच की व्यवस्था नहीं होने से हर रोज करीब बीस लोगों को भटकना पड़ रहा है। सीएचसी मोतीगंज में भी एक्स-रे व अन्य जरूरी जांच की व्यवस्था नहीं है। इसी प्रकार सीएचसी बेलसर, कटरा बाजार सहित 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्स-रे तक की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ रश्मि वर्मा का कहना है कि लगभग सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्स-रे मशीन की व्यवस्था है। जहां टेक्नीशियन न होने या अन्य कारणों से एक्स-रे नहीं हो पा रहा है, वहां एक्स-रे की सुविधा शुरू करायी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें