फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमीशन को लेकर आशा बहुओं में मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। महिला अस्पताल में कमीशन के बंटवारे को लेकर दो आशा बहुओं में जमकर मारपीट व गाली गलौज हुआ। मंगलवार को जिला महिला अस्पताल का एमसीएच विंग जंग का मैदान बन गया। दोपहर करीब एक बजे दो आशा बहू निजी अस्पताल के कमीशन बंटवारे को लेकर एक दूसरे भिड़ गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया। परसपुर की आशा कर्मचारी शशि ओझा तथा वजीरगंज की पुष्पा शुक्ला आपस में मारपीट करने लगी।
विज्ञापन

अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि इन दोनों के संयुक्त प्रयास से एक मरीज को बहला फुसलाकर कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बदले में मिले कमीशन के बंटवारे को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह ने बताया कि दोनों में मारपीट की सूचना पुलिस को दी गई तथा सीएमओ को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें