फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को किया सम्मानित

Sat, 03 Sep 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
सम्मानित व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
व्यापारी दिवस पर अखिल भारतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने शनिवार को जानकीनगर में समारोह आयोजित कर नगर के वयोवृद्ध व्यापारियों को सम्मानित किया। व्यापारी दिवस पर अखिल भारतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जानकीनगर में समारोह आयोजित कर नगर के व्यापारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री विनोदकुमार उर्फ पंडित सिंह ने वरिष्ठ वयोवृद्ध व्यापारी कश्मीर सिंह सलूजा, फूलचंद्र अग्रवाल, रऊफ अहमद, स्वामीनाथ मिश्र, गणपतलाल, हरिजीत सिंह छावड़ा, मथुरादास लाधानी, महावीर प्रसाद अग्रवाल, नंद किशोर मित्तल, रोशनलाल अरोड़ा, रणवीर सिंह, हाजी अब्दुल खालिक राइनी को व्यापारी भूषण का सम्मान देकरसम्मानित किया। अखिल भारतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि इसके पूर्व संगठन के जिला प्रभारी जगदीश रायतानी, मंसूर अहमद शमसी, भूपेंद्र आर्या, रमेश अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, अतीक अहमद, कप्तान सिंह, मोहित कौशल, हामिद अली सहित अन्य पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

उधर, कृषि मंत्री विनोदकुमार उर्फ पंडित सिंह ने व्यापारियों से अपनी यादें सांझा कीं। समारोह में व्यापारियों के सम्मान से अभिभूत हुए मंत्री ने कहा कि वह मूलत: व्यापारी हैं, लेकिन बाद में राजनीति में आ गए। उन्होंने कहा कि उनका यहां कोई नहीं था, लेकिन आज सब उनके अपने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें