फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली सामाजिक समरसता का प्रतीक

Mon, 28 Mar 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर
विज्ञापन
तलवार भेंट की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बौद्ध ज्ञान विद्यापीठ मदारा में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बलरामपुर राज परिवार के युवराज जयेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि होली सामाजिक समरसता एवं आपसी एकता का प्रतीक है। सभी जाति-धर्म के लोग होली के दिन मिलजुल कर रंग खेलते और अपने संबंधों को प्रगाढ़ बनाते हैं।
विज्ञापन


 उन्होंने सभी लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाईयां दी। एमएलके महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. पीपी सिंह ने कहा कि जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सड़क के क्षेत्र में राज परिवार द्वारा किए गए कार्य क्षेत्र के विकास में सहायक है।

इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह पिंकू, प्रबंधक बालेन्द्र सिंह, राज बहादुर, डॉ. पंकज गुप्ता, वरुण सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


तुलसीपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मोदनवाल समाज द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्रा ने लोगों से हिन्दू संस्कृति को जीवन्त रखने की अपील की। समारोह में राम आधार मोदनवाल, पूर्व विधायक कमलेश सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, प्रदीप, बनारसी मोदनवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें