एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सोमवार को सराफा व्यवसायियों ने गोंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोककर विरोध प्रदर्शन किया।
आल इंडिया सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को सराफा व्यवसायी रेलवे स्टेशन गोंडा पहुंचे। यहां उन्होंने कटिहार से अमृतसर जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेेन को रोक दिया और वित्त मंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन रेलवे अधिकारी को सौंपा।
दिए ज्ञापन में स्वर्ण व्यवसाय पर लगी एक्साइज ड्यूटी को जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की है। इस मौके पर राजीव रस्तोगी, शिवनाथ रस्तोगी, साकेत स्वरूप, लल्लन सोनी, राहुल रस्तोगी, किशन गुप्ता, गुड्डूू सोनी, विनय सोनी, भइया, अरविंद सोनी आदि मौजूद रहे।
सराफा व्यवसायियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।