फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: होली के हुड़दंग ने 51 को पहुंचाया अस्पताल

Thu, 05 Mar 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। होली पर बुधवार को हुड़दंग व लापरवाही के चलते अलग-अलग घटनाओं में घायल 51 लोगों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। किसी को सड़क हादसे में चोट लगी तो कोई आपसी मारपीट में घायल हुआ।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी और ओपीडी में सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक 200 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें से 51 लोग ऐसे थे, जिन्हें विभिन्न प्रकार की चोटें आई थीं। सामान्य रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि कुछ घायलों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
डॉक्टरों के मुताबिक होली के दिन सड़क हादसे, मारपीट और नशे की हालत में गिरने जैसी घटनाओं के कारण ज्यादा लोग घायल होकर अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा पेट दर्द, उल्टी, बुखार और अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीज भी बड़ी संख्या में ओपीडी पहुंचे।
विज्ञापन

इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अतुल मिश्र ने बताया कि घायलों में एक मरीज प्रकाश वर्मा की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।
रंजिश में मारपीट, चार घायल
झंझरी। देहात कोतवाली क्षेत्र के रौतावां गांव में होली की शाम रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान चाकू से भी हमला किया गया। घटना में घनश्याम तिवारी, राजेश तिवारी, राहुल उर्फ ज्ञान दत्त और मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
बाइकों की भिड़ंत में दंपती घायल
झंझरी। कटरा बाजार क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में करनैलगंज के मैजापुर निवासी दुर्गेश तिवारी और उनकी पत्नी उषा देवी घायल हो गईं। दंपती होली पर शेखापुर, कटरा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें