भारतीय सेना पर पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों द्वारा हमला किए जाने के विरोध में लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग को लेकर मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी ने पाक का झंडा फूंका, जबकि अन्य कई जनसंगठनों ने बैठक निंदा की।
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शारदाकांत पांडेय की अगुवाई में पदाधिकारियों का हुजूम लालबहादुर डिग्री कॉलेज तिराहे पर इकट्ठा हुआ। मीडिया प्रभारी सुनील दूबे ने बताया कि एलबीएस तिराहे पर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए पदाधिकारियों ने पाकिस्तान का झंडा जलाया।
मांग की कि पाकिस्तान से सभी संबंध तोड़कर उसे सबक सिखाया जाए। इस मौके पर बब्बू दूबे, शिवशंकर, बब्बू शुक्ला, भोलानाथ सोनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उधर, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने मंगलवार को अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष संगमलाल द्विवेदी के आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इसमें कश्मीर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान महेश तिवारी, विद्याराम शुक्ल, सत्यदेव सिंह, संजय सिंह, बलराम बाबू आदि मौजूद रहे।
उधर, परसपुर विकास मंच के अरुण सिंह ने बताया कि मंच के बैनर तले बैठक हुई, जिसमें उड़ी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान केडी सिंह, राम सुंदर पांडेय, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय मंत्री अनुज श्रीवास्तव, नगर मंत्री शिवेश त्रिपाठी ने कश्मीर में हुए भारतीय सेना के जवानों पर हमले का विरोध जताते हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अनुरंजन शुक्ल, सत्यम, योग, आलोक आदि मौजूद रहे।
वहीं, भारतीय लोकदल के जिला महासचिव अर्जुन वर्मा ने बताया कि राजगढ़ में पदाधिकारियों ने बैठक कर भारतीय सेना पर हुए हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान से आयात निर्यात तत्काल बंद करने की मांग केंद्र सरकार से की। इस मौके पर अनुराग सिंह, अमरनाथपटेल, गोरखनाथ, प्रेमनरायन पांडेय आदि मौजूद रहे।