गोंडा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने व इस्कान संत चिन्मय कृष्ण दास को रिहा करने की मांग को लेकर सोमवार को जिले के हिंदू संगठनों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंगदल, हिंदू एडवोकेट फोरम व हिंदू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष श्रीकांत मिश्र की अगुवाई में दिए ज्ञापन में कहा गया कि बांग्लादेश एक जिहादी राष्ट्र बनता जा रहा है, वहां हो रही हिंदुओं पर हिंसा को तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। इस्काॅन के संत को जेल से रिहा कराया जाए। वहीं, देश में बांग्लादेश से आने वाले घुसपैठियों पर अंकुश लगाया जाए। हिंदू एडवोकेट फोरम जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मुकेश तिवारी, विभाग संगठन मंत्री शिव राम सिंह, विभाग महामंत्री फूल चंद्र आर्य, जिला महामंत्री शिवकुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष वरुण तिवारी आदि रहे। हिन्दू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट जिलाध्यक्ष कृपाशंकर पांडेय ने ज्ञापन देते हुए बताया कि ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत राजू दास जी महराज के निर्देश में मांग किया कि बांग्लादेशी रोहिंगिया घुसपैठियों को भारत से बाहर करके बांग्लादेश में प्रताड़ित हिन्दुओं को तत्काल भारत की नागरिकता देकर यहां लाने की व्यवस्था की जाए। बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस को वर्ष 2006 में मिला नोबेल शांति पुरस्कार वापस कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई कराया जाए। इस दौरानर सरून चौहान, चंदन वर्मा, उत्तम, विमल, दुर्गेश, अजय, हिमांशु आदि रहे।