फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हिंदू संगठनों ने ममता बनर्जी का फूंका पुतला

Tue, 25 Feb 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मालवीयनगर में प​श्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंकते विहिप व बजरंगदल के कार्य
विज्ञापन
गोंडा। महाकुंभ को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणी का विरोध शुरू हो गया है। इससे नाराज विहिप, बजरंगदल व केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान मालवीय नगर में राकेश वर्मा गुड्डू के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकजुट हुए। सनातन का अपमान बंद करो, महाकुंभ का अपमान बंद करो, ममता बनर्जी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए लोग हनुमानगढ़ी चौराहे पर पहुंचे और ममता बनर्जी का पुतला जलाया। कहा कि अल्पसंख्यक वोट पाने के लिए धर्मनिरपेक्ष दलों व पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मध्य सनातन समाज, सनातनी परंपराओं, सनातन आयोजनों, पर्वों व महाकुंभ को अपमानित करने की प्रतियोगिता चल रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, हिंदू समाज की सामूहिकता से सारे धर्मनिरपेक्ष दल भयभीत हैं। ऐसे में पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर वह सनातन का अपमान कर रहे हैं। इस मौके पर भरत गिरि, बाबा रामस्वरूप दास, बबलू वर्मा, आशीष मोदनवाल, संदीप यादव, श्यामजी मिश्र, ब्रह्मदत्त, विवेक तिवारी, शैलेश तिवारी, रविंद्र गौतम, हिमांशु नाग, आकाश गोस्वामी आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें