फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहित राज को उदयपुर जैसा अंजाम भुगतने की धमकी

विज्ञापन
फोटो-16-गोंडा में मोहित राज। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहित राज को लगातार अज्ञात नंबरों से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कहा जा रहा है कि उदयपुर जैसा अंजाम होगा। मोहित राज ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

परसपुर थाना क्षेत्र निवासी मोहित राज ने बताया कि नूपुर शर्मा का समर्थन करने की वजह से उन्हें फोन कॉल, वीडियो कॉल, व्हाट्सएप कॉल पर निरंतर धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि तीन जुलाई को फोन पर 15 जुलाई तक जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने बताया कि दिनभर से अब तक कई अज्ञात नंबरों से फोन कॉल व व्हाट्सएप कॉल के जरिए उदयपुर में हुई घटना का हवाला देते हुए गला काटने और गोली मारने की धमकी दी जा रही है।
मोहित राज हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ ही सनातन धर्म, समाज व राष्ट्र के लिए खुलकर आवाज उठाते रहे हैं। उन्हें पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से खुद के साथ पूरे परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सीओ मुन्ना उपाध्याय ने कहा कि परसपुर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गये हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें