फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता की मजबूत कड़ी है हिंदी : प्राचार्य

Tue, 15 Sep 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज में आयोजित कार्यक्रम में एकत्र ​शिक्षक संघ के पदा​धिकारी। स्रोत: महा
विज्ञापन
करनैलगंज। हिंदी सिर्फ बोलचाल की भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रीय एकता को जोड़ने वाली मजबूत कड़ी है। यह बात सरयू महाविद्यालय में सोमवार को हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह ने कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर हुई। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, दैनिक जीवन और तकनीकी क्षेत्र में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया। छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ और भाषण के जरिये हिंदी के महत्व, साहित्य की समृद्ध परंपरा तथा राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका पर विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर डॉ. शैलेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. मार्शल स्टालिन, डॉ. त्रिपुरारी दुबे, डॉ. ममता मिश्रा, डॉ. अंतिमा सिंह, डॉ. पवन कुमार मिश्र, डॉ. जावेद अहमद, जगन्नाथ तिवारी, ओपी सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें