फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्राथमिक स्कूल में गिरी हाईटेंशन लाइन

Mon, 28 Oct 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। कटरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अहिरन पुरवा परिसर में हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से अफरातफरी मच गई। रविवार देर रात तार टूटकर स्कूल परिसर में गिरा, सोमवार सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे तो सहम गए। शिक्षकों ने बीईओ को सूचना दी। बीईओ ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक बृजेंद्र यादव ने बताया कि विद्यालय पहुंचकर सबसे पहले सभी बच्चों को वहां जाने से रोका गया। उन्होंने बताया कि स्कूल में 71 बच्चे थे। विद्यालय के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से हर पल नौनिहालों की जान का खतरा बना रहता है। संयोग ही था कि बिजली का तार रविवार रात को गिरा, स्कूल के समय में तार गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
जिले में 206 परिषदीय विद्यालय ऐसे हैं, जिनके भवन के ऊपर से हाईटेंशन लाइन का तार गुजरा है। इन्हें शिफ्ट करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, लेकिन बजट के अभाव में फाइल अटकी है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार तिवारी ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन के पास शिफ्टिंग का अपना कोई फंड नहीं है। बेसिक शिक्षा विभाग या सरकार कोई और फंड जारी करे, तो शिफ्टिंग शीघ्र हो जाए। कटरा बाजार ब्लाॅक के कई स्कूल ऐसे हैं जिनके भवन के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। बीते जनवरी 2023 में प्राथमिक विद्यालय बनगांव डीहा में विद्यालय परिसर के बगल लगे ट्रांसफार्मर पोल के स्टे में करंट उतर आया था। जिसके बाद शिक्षक व बच्चों ने विद्यालय के ऊपर से तार हटाने के लिए हंगामा किया, फिर भी तार नहीं हटाया जा सका। हादसे के भय से बच्चों को विद्यालय भेजने में भी गुरेज करते हैं। शिक्षा क्षेत्र कटरा बाजार के प्राथमिक विद्यालय दामोदरपुर, बौनापुर, बसभरिया, बनगांव पूरेकालिका, खैरी, अहिरनपुरवा, शाहजोत, राजगढ़ अमीनपुर व कंपोजिट विद्यालय बनगांव डीहा के ऊपर से विद्युत हाईटेंशन तार गया है।
विज्ञापन


कटरा बाजार की खंड शिक्षाधिकारी सीमा पांडेय का कहना है कि स्कूल भवनों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जाने से गंभीर घटना की संभावना बनी रहती है। इससे पढ़ाई भी प्रभावित होती है। पावर कॉर्पोरेशन को पत्र भेजकर हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें