फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 28 Oct 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। खरगूपुर बाईपास से इटियाथोक जा रहे बाइक सवार दिनेश कुमार तिवारी (28) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। इटियाथोक के भरिया लबेदपुर गांव निवासी दिनेश कुमार अपनी बहन के यहां गिलौला बहराइच गए थे। वहां से लौटते समय खरगूपुर के भगवानदीन पुरवा इटियाथोक बाईपास मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन भाग गया। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें