गोंडा। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आयुष विभाग भी पूरी मुस्तैदी से बचाव कार्यों में लगा है। आयुर्वेद में ऐसे कई उपाय हैं। जिनको अपना कर आप अपने शरीर के इम्यून सिस्टम को बेहतर कर सकते हैं। इसके साथ ही अपने घर तथा आस-पास के वातावरण को कोरोना वायरस के प्रकोप से भी मुक्त रख सकते हैं। जिनका पालन करके हम खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
मुख्य आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने अमर उजाला को इम्यूनिटी बढ़ाने के तरीके पर विस्तार से बताया। कहा कि सुबह/शाम 10 ग्राम (एक चम्मच) च्यवनप्राश लेना चाहिए।
इसके अलावा गोल्डन मिल्क-150 मिली गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर दिन में एक या दो बार लेना चाहिए। काढ़ा भी आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है। डॉ. कुमार ने आयुष काढ़ा बनाने की विधि भी बताई।
तुलसी-4 भाग, दालचीनी-2 भाग, अदरक-2 भाग, काली मिर्च-1 भाग, इसको 100 मिली पानी में उबाल लें। अंत में 50 ग्राम बचने पर छन्नी से छान कर प्रयोग करें। शुण्ठी एंव मुनक्का से निर्मित हर्बल चाय/काढ़ा दिन में एक या दो बार पिएं और अगर जरूरी हो तो अपने स्वाद के लिए गुड़ अथवा ताजा नींबू का रस मिला लें। इससे इम्यूनिटी बेहतर बनी रहती है।
योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए योग के आसन और प्राणायाम एक रामबाण उपाय हैं। योग से शरीर पूर्णतया स्वस्थ रहता है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने का एकमात्र सर्वमान्य हल नियमित योगासन
कोरोना संक्रमण के डर ने लोगों को प्रभावित किया है। इसके कारण लोगों में चिंता, भय और बैचेनी जैसी समस्याएं देखी गई हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण घरों में रह रहे लोगों के लिए योगाभ्यास लाभकारी है, क्योंकि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।
कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण लोग अपने घरों में रहने के लिए मजबूर हैं। ऐेसी स्थिति ने लोगों में घबराहट और अवसाद पैदा कर दिया है। ऐसे में अपने आपको फिट रखना एक बड़ी चुनौती है। योग घर में रहकर फिट रहने में मदद करता है। स्वस्थ रहना चाहते हैं तो मन से डर को भगाएं एवं नियमित योगाभ्यास करके स्वयं को स्वस्थ एवं निरोगी बनाएं।