रुपईडीह। ग्राम फरेंदा शुक्ल स्थित कंपोजिट स्कूल परिसर में विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम हुआ। ग्रामीणों और विद्यालय के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों, सुरक्षित यातायात एवं दुर्घटना में बचाव के उपायों को लेकर जानकारी दी गई।
एआरटीओ प्रशासन आरसी भारतीय ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार नागरिकों को राहवीर योजना के तहत सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाएगा। कैशलेस उपचार योजना के माध्यम से दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित और निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिससे बहुमूल्य जीवन की रक्षा संभव हो सके।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीणों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अन्नू देवी शुक्ला, माे इमरान रेंजर कटरा बाजार, शशांक मौर्या चौकी प्रभारी, लल्लू पासवान, स्वामी प्रसाद वाजपेयी, हजारी लाल तिवारी, बद्रीनाथ शुक्ल सहित अन्य मौजूद रहे।