फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो...मजिस्ट्रेट बोल रहा हूं विधायक से बात कराओ

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। हैलो... कंट्रोल रूम गोंडा, कैसे हो... मैं उन्नाव से अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरज कुमार बोल रहा हूं। गोंडा के तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडेय और मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी से बात कराएं। नहीं तो विधायक मुन्ना भैय्या व प्रेम नरायन पांडे से कहिए कि वह हमसे बात करें।.... यह फोन पुलिस कंट्रोल रूम में 5 अगस्त को आया था, इसके बाद तीन बार लगातार फोन किया गया। शक होने पर पुलिस कंट्रोल रूम के प्रधान परिचालक अभय सिंह ने 7 अगस्त को कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर ने मामले को गंभीरता से लिया और कोतवाल नगर के साथ ही स्वाट टीम को जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस ने छानबीन किया तो पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति मजिस्ट्रेट नहीं है और वह सिर्फ धौंस जताकर विधायकों से लखीमपुर के किसी एसडीएम का तबादला कराना चाहता था। कोतवाल नगर आलोक राव ने बताया कि कोतवाली नगर के निरीक्षक अपराध अफसर परवेज व प्रभारी स्वाट टीम अतुल चतुर्वेदी ने सर्विलांस टीम के सहयोग से पता किया कि शातिर लखीमपुर जनपद के थाना मोहम्मदी के मोहम्मदपुर निवासी सूरज पटेल है और वह लोगों से रौब गालिब करने के लिए डींगे हांका करता है। पुलिस ने सूरज पटेल को लखनऊ रोड स्थित पुलिस चौकी के समीप से गिरफ्तार कर लिया है।
न्यायिक मजिस्ट्रेट बनकर कंट्रोल रूम में तीन बार फोन करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। -राज करन नैय्यर, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें