गोंडा। सीएचसी छपिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मसकनवा, वीरपुर, बभनान पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें तीनों केन्द्रों पर कुल 116 मरीजों का इलाज किया गया। वहीं डुमरियाडीह में 30 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मसकनवा में 56, बभनान में 40 और वीरपुर में 20 मरीजों सहित कुल 116 मरीजों का इलाज किया गया। मेले में बुखार, मलेरिया, गर्भवती महिलाएं, गैस, एनीमिया, हाइपरटेंशन, बीमारियों के मरीजों का इलाज किया गया। कोविड एंटीजन टेस्ट किया गया।
मरीजों को दवाएं वितरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. पवन पटवा, डॉ. मोहम्मद आदिल, विनोद कुमार पाठक, फार्मासिस्ट रमेश कुमार यादव, अनीश श्रीवास्तव, सतेन्द्र कुमार तिवारी, अनूप कुमार, शशि कुमार, जानकी देवी, पुष्पा मिश्रा, प्रिया शुक्ला आदि मौजूद रहीं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरियाडीह पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 30 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. केके सिंह ने बताया कि रविवार को अब तक 30 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा दी गई है।
बताया कि स्वास्थ्य मेले में खांसी, जुकाम, बुखार सहित अन्य संक्रामक बीमारियों के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा दी जा रही है। इस दौरान एएनएम सुनीता सिंह, राधा त्रिपाठी, कार्यकत्री संजू पांडेय, सुशीला देवी, रंजना सिंह, संगीता, सरोज सिंह तथा मिनी कार्यकत्री पूनम सिंह, सहायिका संतोष कुमारी एवं वार्ड ब्वाय वीरेंद्र कुमार का सहयोग रहा।