फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की शिकायत पर प्रधानाध्यापक निलंबित

Tue, 03 May 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
तहसील दिवस में जुटे फरियादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करनैलगंज में मंगलवार को आयोजित जिलास्तरीय तहसील दिवस फरियादियों से खचाखच भरा रहा। जहां जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने एक-एक फरियादी को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं, वहीं लापरवाही मिलने पर एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक व एक लेखपाल को निलंबित करने का निर्देश दिया। जबकि एक ग्राम पंचायत अधिकारी को तत्काल गांव से हटाकर गांव में तैनाती पाए सफाईकर्मियों के काम न करने पर उन्हें सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


करनैलगंज में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता करने पहुंचे डीएम को तहसील में शिकायतों का अंबार लगा मिला। जहां एक दर्जन से अधिक मामलों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने लेखपालों को तत्काल इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।

वहीं, ग्राम पंचायत हीरापुर कमियार की प्रधान की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्होंने वहां के प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश दिया। जबकि बलमत्थर गांव में चकमार्ग पर कब्जे की शिकायत एवं लेखपाल गिरजेश बहादुर के गैर हाजिर होने पर उन्हें निलंबित करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उधर, ग्राम रेक्सड़िया में ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा सरकारी योजनाओं में अपात्रों को लाभ दिये जाने की शिकायत पर डीएम ने वीडीओ को तत्काल हटाने और रेक्सड़िया निवासी प्रताप सिंह की शिकायत पर थानाध्यक्ष परसपुर को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। जबकि रायपुर फकीर में एक दलित रामकिशोर के पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर लेखपाल को रिपोर्ट दर्ज कराकर भूमि को खाली कराने का निर्देश दिया। 

इसी तरह कन्हैयालाल इंटर कॉलेज में खाली पड़ी खेल मैदान की भूमि पर कब्जे की शिकायत पर उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा। जबकि नहवा परसौरा गांव निवासी उमेशचन्द्र पाण्ड़ेय की शिकायत पर डीएम ने लेखपाल को अवैध कब्जेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया।

जबकि इसी तरह पिपरी रावत के मजरा नंदरामपुरवा निवासी परसराम की शिकायत पर डीएम ने नायब तहसीलदार को जांच करने को कहा। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने गांव में चकरोड व सार्वजनिक जमीनों पर होने वाले अवैध कब्जों को तत्काल हटवाने के निर्देश सभी एसडीएम को तहसील दिवस में दिए हैं। वहीं, तहसील दिवस में कुल 357 शिकायतें आईं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें