फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: इनोवा व टेंपो में आमने सामने की भिड़ंत, 17 लोग घायल, अस्पताल में कराए गए भर्ती

Wed, 25 Mar 2026 10:53 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में इनोवा व टेंपो में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में 17 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में बुधवार सुबह इनोवा व टेंपो में भिड़ंत हो गई। हादसे में 17 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उतरौला रोड पर धनौली के पास हुआ।

विज्ञापन


इनोवा और टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना तेज था कि टेंपो सवार कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। 

भर्ती मरीजों में सम्राट (34) निवासी रेहरा बाजार, बलरामपुर, विश्राम वर्मा (36) निवासी रेहरा बाजार बलरामपुर, ननका (30) निवासी उतरौला बलरामपुर, राम कुमार (25) निवासी रेहरा बाजार, सुमन (30) निवासी रेहरा बाजार, अनीता (30) निवासी रेहरा बाजार, मुन्नी देवी (65) निवासी उतरौला, राजवंती (66) निवासी भगवतीगंज सिद्धार्थनगर, राकेश कुमार (35) निवासी परसपुर, गोंडा, पवन कुमार (35) निवासी रेहरा बाजार, बब्लू (2) निवासी गोंडा, विकास (35) रेहरा बाजार, शांती देवी (35) उतरौला, अभिजीत (34) निवासी रेहरा बाजार, रंगी लाल (48) परसपुर, अशोका देवी (54) उतरौला व एक अन्य शामिल हैं। हादसे की खबर मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने पहुंचकर जानकारी ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें