फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में

विज्ञापन
फोटो-6-गोंडा में कचहरी के सामने प्रसाद वितरित करते श्रद्घालु। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में भंडारे की धूम रही। पूरे दिन पवनपुत्र हनुमानजी की पूजा-अर्चना में लोग जुटे रहे। सुबह ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर की लाइनों के साथ लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। बजरंगबली की पूजा कर लोगों ने व्रत भी रखा।
विज्ञापन

शहर में ही पांच दर्जन से अधिक स्थानों पर स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। नगर के पोर्टरगंज, पंतनगर, दीवानी कचहरी, विकास भवन, आंबेडकर चौराहा, गुरुनानक चौक, बड़गांव, रानी बाजार, आवास विकास कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर लोगों ने पूड़ी, सब्जी, नुकती, हलुवा, चावल, कढ़ी आदि का वितरण किया। मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी अंबिका प्रसाद, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार त्रिपाठी, देवेंद्रमणि ने कार्यालय के सामने प्रसाद बांटा। पंतनगर में जीत बहादुर सिंह रिंकू सहित अन्य लोगों ने स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। कचहरी के पास रमाशंकर मिश्रा, रोहित वैश्य, संतोष तिवारी, मिंटू सिंह, अमरदीप तिवारी, कृष्ण मोहन तिवारी, गुड्डू तिवारी, अमरजीत सिंह, अमित मिश्रा ने प्रसाद बांटा।
इटियाथोक में जेठ मास के चौथे मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर हनुमान भक्तों ने हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत भंडारे का आयोजन किया। स्थानीय थाना चौराहे पर हनुमान चालीसा एवं सुंदर कांड के पाठ के समापन के बाद लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय, सुरेंद्र नाथ मिश्र, मनोज मिश्र, राजेश दूबे, कमल कांत शुक्ल व सोनू मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

हलधरमऊ क्षेत्र के बटौरा बाबा स्थान पर जेठ माह के चौथे मंगलवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने दर्शन पूजन करके भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मान्यता है कि मंदिर का पांच परिक्रमा करने से भक्तों की मुराद पूरी हो जाती है। हनुमान जी के दर्शन से ही काली छाया दूर हो जाती है।
हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक कटरा बाजार व भाजपा के कार्यकर्ताओं के सहयोग से नगर में भंडारे का आयोजन किया गया। सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि भंडारे की शुरुआत श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना के साथ हुई। विष्णु भगवान शुक्ला, लाल बाबू शुक्ला, अमन पांडेय, सुभाष तिवारी, सुरेंद्र कुमार तिवारी, देव स्वरूप शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें