फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: परचा से लेकर दवा तक के लिए करना पड़ा इंतजार

Wed, 28 Jan 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी भीड़।
विज्ञापन
गोंडा। गणतंत्र दिवस पर छुट्टी की वजह से मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां प्रतिदिन 1400 से 1700 तक मरीज आते हैं। लेकिन, मंगलवार को 2336 नए मरीज आए। जबकि एक हजार से अधिक पुराने मरीज आए। परिसर में हर ओर भारी भीड़ होने की वजह से लोग जमीन पर बैठकर इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन

माधवपुर के शेषराम ने बताया कि बिटिया की तबीयत कई दिनों से खराब है। भीड़ के चलते पर्चा बनवाने से लेकर डाॅक्टर को दिखाने के लिए लंबी लाइन लगी है। इटियाथोक की गीता ने बताया कि बेटे की दवा के लिए आधे घंटे से इंतजार कर रहे हैं। अभी तक नंबर नहीं आया है।
अब सभी ओपीडी नई बिल्डिंग में
मेडिकल कॉलेज में नई व्यवस्था के तहत अब सभी ओपीडी नई बिल्डिंग में शुरू की गई है। पुरानी बिल्डिंग में पर्चा काउंटर व फार्मेसी का संचालन किया जा रहा है। पर्चा काउंटर पर सुबह आठ बजे से ही लोगों की लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी के कारण मरीजों व तीमारदारों की भीड़ थी। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा दी जा रही है।
डॉ. अनिल तिवारी, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें