फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Wed, 28 Jan 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार व सोमवार को दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक भाई के ससुराल में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था, जबकि दूसरा युवक अपने ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन

परसपुर के गुरसड़ी गांव निवासी 28 वर्षीय गोविंद कुमार सोमवार देर शाम बाइक से उमरी थाना के खड़ौरा गांव में अपने भाई नान बाबू के ससुराल जा रहे थे। ससुराल में बरही का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए वह निकले थे। परसपुर–बेलसर मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास वह पीछे से आ रही कार की चपेट में आ गए।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गोविंद सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट भी दूर जाकर गिरा। उन्हें तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। भाई नान बाबू ने बताया कि गोविंद चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। परिवार में पत्नी और छह वर्षीय पुत्री संध्या है।
विज्ञापन

उधर, मनकापुर के राजापुर गांव निवासी 30 वर्षीय अनवर रविवार देर शाम बाइक से अपने ससुराल अलावल देवरिया जा रहे थे। धानेपुर में मुजेहना ब्लॉक के पास तेज रफ्तार टेंपो उनकी बाइक से टकरा गया। हादसे में अनवर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह हेलमेट लगाए थे। अनवर की शादी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें