करनैलगंज(गोंडा)। श्री गुरुनानक देव जी महाराज के पावन प्रकाशोत्सव के मौके पर नगर क्षेत्र गुरुवाणी से गुंजायमान हो गया। श्री गुरुनानक देव जी का 552वां प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री गुरुसिंह सभा के तत्वावधान में गुरुद्वारा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन के अलावा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें गतका पार्टियों के कलाकारों ने हैरत अंगेज कारनामे दिखाए। सभी समुदाय के लोगों ने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेककर अरदास की। गुरुद्वारे में सुबह से देर शाम तक अटूट लंगर का भी आयोजन किया गया।
शुक्रवार की सुबह 9 बजे शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान सिख समाज की महिलाएं-पुरुष और युवा पानी छिडकऱ सड़क़ों को साफ कर रहे थे। उसी पथ पर पंचप्यारे चल रहे थे। पीछे वाहन में फूलों से सजी पालकी में गुरुग्रंथ साहिब और गुरुनानक जी की प्रतिमा रखी थी। वाहे गुरु व गुरुवाणी की ध्वनि गूंज रही थी। शोभायात्रा में सिक्ख समाज के साथ नगर के समाजिक संघठनों के लोग व पुलिस प्रशासन का अमला चल रहा था। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर पुन: गुरुद्वारा पहुंची। गुरू सिंह सभा द्वारा क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह सहित नगर के सम्भ्रांत लोगों को सम्मानित किया गया। शोभायात्रा में श्री गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजीत सिंह, सचिव जोगिंदर सिंह जानी, डॉ. पुनीत सिंह, रमनदीप सिंह लवी, सतनाम सिंह, सतपाल सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह, हरमीत सिंह, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा, कन्हैया लाल वर्मा, अरुण वैश्य, सोनू पुरुवार, मोहित पांडेय, आशीष गिरी, ओम प्रकाश तिवारी, अमर सिंह, गोविंद सुल्तानिया सहित तमाम श्रद्धालु शामिल रहे।
नवाबगंज में भी प्रकाशोत्सव साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। गुरुद्वारा में चल रहे गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ की समाप्ति के बाद कस्बे में प्रभातफेरी निकाली गई जो कस्बे के बिभिन्न मार्गों से होते हुए गुरुद्वारे पर आ कर समाप्त हुई। प्रभातफेरी में नानक नामलेवा के बच्चे घोड़े पर सवार होकर आगे आगे चल रहे थे। प्रभातफेरी शिव सेवक सेवा दल दिल्ली एवं साधसंगत के द्वारा निकाली गई। अखंड पाठ साहिब के समाप्ति के बाद रागी जत्थे के द्वारा शबद कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें फूलों से विशेष आरती का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, बग्खी,बैंड बाजा, डीजे, शबद कीर्तन दरबार, फूलों और रोशनी से सजी गाड़ियां, उत्तराखंड से आई कीर्तन जत्था कानपुर की गतका पार्टी शोभायात्रा के प्रमुख आकर्षण केन्द्र रहे। शोभायात्रा में निहंग सिक्खों की आतिशबाजी भी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। दोपहर के कस्बे के डीएवी इंटर कालेज में लंगर का आयोजन किया गया। कस्बे तथा आस पास क्षेत्र के लोगों नें पहुंच कर लंगर का प्रसाद चखा। इस दौरान आयोजन में सरदार सतपाल सिंह सचदेवा, देवेंद्र सिंह सचदेवा आदि मौजूद रहे।
सिंधी समाज के मुखिया राजकुमार ठक्कूर ने बताया कि पूरे सिंधी समाज की गुरु नानक देव जी में विशेष आस्था है। सिंधी समाज के घरों में सुखमणि साहब का पाठ होता है। प्रसाद वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय रायतानी, गोपी अमलानी, रवि अमलानी, दीपक वरयानी, ओमप्रकाश लधानी, विकास नेभानी, आकाश सीए, अनिल कालानी, लकी, बलदेव चेनानी, वियोम वरयानी, गुरमुख रायतानी, अंकित कालानी, सिद्धार्थ कालानी, अनमोल कालानी, अक्षय रायतानी, अमन जसवानी, दिनेश चंद्र ,बलराम रायतानी एवं अनिल ठक्कूर आदि लोग शामिल हुए।