फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु को नमन कर लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
गोंडा के खरगूपुर में शिक्षकों कों किया गया सम्मानित। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। मंगलवार को आदि गुरु महर्षि वेद व्यास गुरुपूर्णिमा पर जगह-जगह गुरु सम्मान समारोह आयोजन किया गया जिसमें गुरु की महिमा का बखान करते हुए लोगों ने शिक्षकों को पुरस्कृत किया। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

नवाबगंज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर कटरा शिवदयाल गंज स्थित कटरा कुटी पीठ पर महर्षि वेदव्यास की जयंती मनाई गयी। इस दौरान मंदिर के प्रांगण में पौधरोपण किया गया। सभाकक्ष में गुरुवशिष्ठ के जन्मोत्सव को लेकर विभिन्न आयोजन किया गया। महंत स्वामी चिन्मयानंद दास ने बताया कि गुरुवशिष्ठ मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहे हम लोगों को उनके कार्यों को आदर्श मानकर कार्य करना चाहिए।
खरगूपुर में सत्य साईं शिक्षा निलियम इंटर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा पर सेवानिवृत्त शिक्षक व कर्मचारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मंगुरा बाजार में महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में गोष्ठी का आयोजन किया गया। मनकापुर में महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय में गुरुपूर्णिमा पर प्राचार्य डॉ पीताम्बर सिंह गौड़ ने गुरु और शिष्य के बीच भावनाओं, आचरण, सम्मान, सम्बन्ध आदि जैसे विषयों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

गुरुवार पूर्णिमा पर जगह- जगह भंडारे का भी आयोजन किया, इसके अलावा कुछ स्थानों पर मेले का भी आयोजन किया गया। श्रीनगर बाबागंज स्थित संत सहज वन मठ पर मंगलवार को गुरु पूर्णिमा पर वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया जहां पर कमिश्नर महेंद्र कुमार व डीआईजी डॉ राकेश सिंह समेत क्षेत्र के तमाम लोगों ने पहुंच कर मठ पर मत्था टेककर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी मुन्ना भैय्या के तरफ से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें