फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गुजरात पुलिस ने बैंक डकैती के आरोपी व मददगार को उठाया

Mon, 04 May 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गुजरात के सूरत में भारतीय स्टेट बैंक की वराक्षा शाखा में 50 लाख रुपये की डकैती के मामले में पुलिस ने आरोपी व उसके मददगार को रविवार की देर रात गिरफ्तार किया है। सोमवार को दोनों को रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। जहां से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद दोनों को लेकर टीम गुजरात रवाना हो गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि सूरत के स्टेट बैंक की शाखा वराक्षा में 50 लाख रुपये की डकैती के आरोपी व उसके मददगार की तलाश में क्राइम ब्रांच सूरत के इंस्पेक्टर जयराज सिंह की अगुवाई में पांच सदस्यीय टीम रविवार को यहां पहुंची थी। टीम ने परसपुर के लच्छन पुरवा डेहरास निवासी विकास सिंह को दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह रायबरेली में कृषि विभाग में संविदाकर्मी है। वहीं पर रतापुर नगर पालिका कॉलोनी में रहकर जूते-चप्पल की दुकान करता है। कॉलोनी में ही किराये पर शुभम सिंह निवासी सेमरा निजामतपुर बिहार रहते थे। उसकी दुकान के बगल में ही शुभम की भी जूते-चप्पल की दुकान है।
थानाध्यक्ष के मुताबिक, तफ्तीश के दौरान शुभम सिंह का नाम प्रकाश में आने के बाद टीम यहां पहुंची थी। टीम ने विकास की निशानदेही पर अयोध्या के एक महंत के यहां से शुभम को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम सोमवार को दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गुजरात रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें