फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कपलिंग खुलने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी

Fri, 01 May 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
किशुनदासपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मालगाड़ी की कपलिंग खुलने पर पहुंचे अ​धिकारी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
टिकरी/नवाबगंज। किशुनदासपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार सुबह कपलिंग खुलने से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। गार्ड ब्रेक समेत 11 वैगन पीछे छूट गए और 48 वैगन लेकर इंजन करीब 100 मीटर आगे निकल गया। घटना से कुछ देर के लिए रेल संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

अयोध्या से मनकापुर होते हुए नौतनवा जा रही मालगाड़ी शुक्रवार सुबह 08.30 बजे टिकरी रेलवे क्रॉसिंग संख्या 12 सी पार कर रही थी। तभी वैगन को आपस में जोड़ने वाली कपलिंग अचानक खुल गई। इससे गार्ड ब्रेक के साथ ही 11 वैगन पीछे छूट गए और मालगाड़ी 100 मीटर आगे निकल गई। मालगाड़ी की गार्ड ज्योति ने इसकी जानकारी वॉकी-टॉकी के जरिए क्रू (ड्राइवर) को दी। ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगाया। इसके बाद मालगाड़ी को पीछे लाकर छूटे वैगन को कपलिंग से जोड़ा गया। 18 मिनट बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया।
कटरा के आरपीएफ चौकी प्रभारी एसपी चौबे ने बताया कि मालगाड़ी में कुल 59 वैगन लगे थे। क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रेशर पाइप खुलने से कपलिंग अलग हो गई थी। गार्ड और ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए उसे जोड़ लिया। 18 मिनट बाद ही मालगाड़ी रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें