गोंडा। शनिवार की रात गोंडा रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड में एक खाली रैक की एक मालगाड़ी का पिछला डिब्बा का एक चक्का ट्रैक से उतर गया। जिससे मालगाड़ी की शंटिंग का काम बाधित रहा। इस घटना से ना तो कोई हताहत हुआ और ना ही ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ा।
जानकारी के मुताबिक गोंडा रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड में लाइन नंबर-13 में खाली डिब्बों का एक मालगाड़ी का पिछला हिस्सा व ब्रेकवान डिरेल हो गया।
बताया जा रहा है कि मालगाड़ी ट्रेन शंटिंग करने के दौरान बैक करते समय पीछे लगे लकड़ी के गुटके को ना हटाने के कारण घटना हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने तत्काल रेलवे दुर्घटना सहायता यान भेजा। इस दौरान करीब दो घंटे के बाद ट्रेन को पटरी पर लाया जा सका।
क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि खाली डिब्बों का एक मालगाड़ी शंटिंग कर रहा था, उसी दरम्यान उसका पिछला हिस्सा के डिब्बा का एक चक्का ट्रैक से उतर गया था। बताया कि इस घटना से किसी प्रकार का कोई हताहत ना तो ट्रेनों का संचालन का प्रभाव पड़ा।