गोंडा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित यूजीसी नेट का परिणाम शनिवार को जारी किया गया। जिसमें जिले के कई मेधावियों ने बाजी मारी। सफल परीक्षार्थियों के घर जश्न का माहौल रहा।
शहर की विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी सुधीर कुमार यादव ने समाजशास्त्र विषय से यूजीसी नेट क्वालीफाई कर असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता हासिल कर ली है। कौड़िया बाजार के भरथा इटहिया निवासी राहुल मिश्र ने यूजीसी नेट में 192 अंक हासिल कर असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता प्राप्त की है। उनकी सफलता पर श्यामरंग मिश्र, विजय मिश्र, गंगोत्री देवी, कृष्ण गोपाल मिश्र आदि ने खुशी जताई है। बेलसर के आजादनगर निवासी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव की भतीजी व पूर्व प्रधान अनूप कुमार यादव की बेटी रुचि यादव ने 182 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है।
मनकापुर के मछलीगांव शुकुल पुरवा निवासी आशीष कुमार वर्मा ने 220 अंक प्राप्त किए। उनकी सफलता पर केसरी प्रसाद वर्मा, केतकी देवी आदि ने खुशी जताई। बालपुर हजारी निवासी आरुषि मिश्रा ने 170 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। तरबगंज के परास मझवार निवासी प्रवीण कुमार सिंह ने 200 अंक प्राप्त किए। इनकी सफलता पर अतुल सिंह आदि ने खुशी जताई। हलधरमऊ के नहवा परसौरा निवासी कुलदीप कुमार शुक्ल ने सफलता हासिल की। आशीष शुक्ल, अरविंद शुक्ल आदि ने खुशी जताई। हलधरमऊ के नगवा कला के पांडेयपुरवा निवासी अवनींद्र अवस्थी ने भी सफलता हासिल की। इनकी सफलता पर कुंदन अवस्थी, वीरेंद्र शुक्ल आदि ने बधाई दी है।