फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: पारिवारिक विवाद में युवक ने खुद को मारी गोली, मौत, कमरा बंद कर किया फायर

Thu, 10 Jul 2025 02:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा जिले के महेवा गोपाल गांव में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि युवक ने पारिवारिक विवाद में खुद की जान ली।
विज्ञापन
मृतक युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के मोतीगंज के महेवा गोपाल गांव में बुधवार की देर रात आशुतोष कुमार सिंह (45) की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि आशुतोष ने स्वयं को घर के अंदर कमरे में खुद को गोली मार ली।

विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर परिजन दरवाजे के पास पहुंचे तो देखा कि आशुतोष के सीने में गोली लगी हुई है। खून बह रहा है। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी मिलने पर एएसपी पूर्वी मनोज रावत सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस व फारेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है। पुलिस ने आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद बताया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें