फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोंडा ने 27 पदक जीते

Tue, 04 Aug 2026 08:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पदक विजेताओं को किया गया सम्मानित।
विज्ञापन
गोंडा। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 30 जुलाई से दो अगस्त तक हुई राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोंडा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 पदक जीतकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में जिले के 29 खिलाड़ी शामिल हुए थे। इनमें से 27 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में पदक जीतकर टीम को तीसरे स्थान की ट्रॉफी दिलाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का सबसे आकर्षक प्रदर्शन महज तीन वर्षीय आर्या मौर्य का रहा। आर्या ने अपने आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। सबसे कम उम्र के प्रतिभागियों में शामिल भव्य खंडेलवाल ने रजत पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन को दर्शकों और निर्णायकों ने खूब सराहा।
सब जूनियर बालक वर्ग में कक्षा पांच के छात्र कुशाग्र सिंह ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि सब जूनियर बालिका वर्ग में कक्षा तीन की छात्रा आद्या सिंह ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 27 पदक अपने नाम किए। गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव डॉ. प्रत्यूष राज ने बताया कि खिलाड़ियों की उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों का शीघ्र सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें