स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं के बुर्का पहनकर डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आए बभनजोत के औसनी बुजुर्ग स्थित नॉलेज बीम एकेडमी को सील कर दिया गया है। जांच में मान्यता न होने की बात सामने आने पर बीएसए अमित कुमार सिंह के निर्देश पर बीईओ बभनजोत रियाज अहमद ने कार्रवाई की है।