फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, बाइक व बैट्री रिक्शा की हुई टक्कर, दो छात्राएं भी चपेट में आईं

Tue, 20 Jan 2026 06:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में हुए दर्दनाक हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान दो छात्राएं भी बाइक की चपेट में आकर घायल हो गईं।
विज्ञापन
आलम और फरमान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के करनैलगंज हुजूरपुर मार्ग पर मंगलवार शाम को सड़क हादसे में बाइक और बैट्री रिक्शा की टक्कर के कारण दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्घटना की चपेट में आकर दो छात्राएं घायल हो गईं। घटना ग्राम सोनवार के पास हुई।

विज्ञापन


ग्राम बरबटपुर निवासी आलम (27) पुत्र सिराज और फरमान (24) पुत्र इरफान बाइक से करनैलगंज बाजार आए थे। शाम करीब 5 बजे वापस घर लौटते समय उनकी बाइक ग्राम सोनवार के पास जा रही थी तभी एक तेज रफ्तार बैट्री रिक्शा से टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गए।

आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों युवकों को उठाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया लेकिन चिकित्सक डॉ. मुदस्सिर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दुर्घटना के समय स्कूल से वापस घर जा रही दो छात्राएं, मुस्कान और हर्षवी भी बाइक की चपेट में आ गईं और घायल हो गईं। दोनों को अस्पताल लाया गया जहां मुस्कान की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें