फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनियुक्त शिक्षकों के ओरिएंटेशन में प्रेरक मंडल बनाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट दर्जीकुआं में शुक्रवार को द्वितीय ओरिएंटेशन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। डायट प्राचार्य विनय मोहन वन ने कक्षाओं में जाकर नवनियुक्त शिक्षकों से चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों को जिले की भौगोलिक स्थिति, विद्यालयों एवं शिक्षकों को संख्यात्मक विवरण के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि हमें निर्धारित समय के अंदर ही देवीपाटन मंडल अंतर्गत गोंडा जिले को आदर्श प्रेरक जनपद घोषित करना है। जिसमें नवनियुक्त अध्यापक, अध्यापिकाओं की महती भूमिका की जरूरत है।
उन्होंने फाउंडेशन लर्निंग, टाइम एवं मोशन स्टडी, आधार शिला, आपरेशन कायाकल्प, तीनों मॉड्यूल पर उद्देश्य परख व्याख्यान, इंवायरमेंट संबंधी जानकारी नवनियुक्त शिक्षकों को डायट प्राचार्य ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करें। यदि किसी भी प्रकार की कोई भी अध्यापन कार्य में समस्याएं आती है तो बताए तत्काल प्रभाव से निराकरण करवाया जाएगा।
उन्होंने शिक्षकों को बताया कि बेसिक शिक्षा के अध्यापकों की जिम्मेदारी अब बढ़ती जा रही है। इस मौके पर डायट प्रवक्ता ज्ञान बहादुर पासी, ओकार चौधरी, संतोष यादव, संदीप कुमार, विजय शर्मा, रेनू राव ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें