फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारियों को दावत दे रहा जिला अस्पताल में भरा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला अस्पताल में जल निकासी का उचित प्रबंध न होने से करीब दो महीनों से सीएमओ ऑफिस के बगल क्षेत्रीय निदान केंद्र के सामने गंदा पानी भरा हुआ है। जिससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में जिला अस्पताल दवा कराने आने वालों को अस्पताल खुद बीमारियां बांट रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में जल निकासी का उचित प्रबंध ने होने से अक्सर जल जमाव की समस्या बनी रहती है। कभी पर्चा काउंटर तक जाने वाले रास्ते पर कभी इमरजेंसी वार्ड के बगल जल जमाव देखने को मिलता है।
वहीं सीएमओ कार्यालय के बगल क्षेत्रीय निदान केंद्र के सामने करीब दो महीनों से गंदा पानी भरा हुआ है। जिससे डायलिसिस, टीबी क्लीनिक व फिजिशियन डॉॅ समीर गुप्ता के ओपीडी तक जाने वाले मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ऐसे में जिला अस्पताल स्वच्छ भारत अभियान की खिल्लियां उड़ाता दिख रहा है। वहीं हर साल साफ सफाई व नाली चैंबर बनवाने के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर दिए जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें