फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा को 28 ग्राम पंचायत अधिकारी मिले

Mon, 28 Sep 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले की 1192 ग्राम पंचायतों में अधिकारियों की कमी अब कुछ हद तक दूर होगी। सोमवार को जिले को 28 नए ग्राम पंचायत अधिकारी मिले। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए।
विज्ञापन

प्रभारी जिला पंचायतीराज अधिकारी जीडी जैन ने बताया कि 26 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र दिए। दो अभ्यर्थी अन्य राज्यों की सेवाओं में कार्यरत होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। दोनों वहां से इस्तीफा देने के बाद जिले में कार्यभार ग्रहण करेंगे। जिले में अभी 117 ग्राम पंचायत अधिकारी ही तैनात हैं। एक अधिकारी के पास कई पंचायतों की जिम्मेदारी होने से विकास कार्यों की निगरानी और योजनाओं के क्रियान्वयन का दबाव रहता है। नए अधिकारियों की तैनाती से पंचायत स्तर पर कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है। जिले में 166 न्याय पंचायत और 339 क्लस्टर हैं।
इन्हें मिली तैनाती
सेतु कुमार यादव, अंकित सिंह, मयंक मिश्र, अतुल गुप्ता, रवि प्रताप सिंह, शिवकुमार वर्मा, प्रवेश कुमार, आशुतोष सिंह, राजकुमार तिवारी, शिवम सिंह, रोहित साहू, विवेक शुक्ल, अखिलेश मिश्र, श्याम किशोर, सूर्य प्रताप सिंह, बृजेश तिवारी, आशुतोष पांडेय, जसपाल, प्रियंका पांडेय, प्रतिभा तिवारी, वैष्णवी सिंह, राजमन गौतम, अनिल कुमार सिंह, अपर्णा सिंह समेत कुल 28 अभ्यर्थियों को गोंडा में तैनाती मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें