फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फिटनेस प्रमाण न दिया तो मान्यता पर कार्रवाई

Mon, 28 Sep 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। स्कूली वाहनों की फिटनेस और चालकों के चिकित्सीय सत्यापन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मान्यता प्राप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों और इंटर कॉलेजों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापकों को अंतिम मौका दिया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र के अनुसार, जिले में 213 अनफिट स्कूली वाहनों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें 67 वाहन माध्यमिक विद्यालयों से जुड़े हैं। विद्यालय प्रबंधन को सात कार्यदिवस में वाहनों की फिटनेस का प्रमाणपत्र और लापरवाही के संबंध में साक्ष्य सहित लिखित स्पष्टीकरण देना होगा। डीएम ने फिटनेस पूरी होने तक संबंधित वाहनों का संचालन बंद रखने और चालकों का चिकित्सीय सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें