फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चुनावी रंग में रंगने को तैयार गोंडा

Sat, 07 Feb 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। चुनावी रंग में रंगने को गोंडा तैयार है। मई-जून तक संभावित पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग तैयारियों में जुट गया है। प्रधान, बीडीसी, डीडीसी और सदस्य के कुल 17,927 पदों पर चुनाव कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पदों की दोबारा जांच के निर्देश दिए थे। मगर जांच में कोई खामियां नहीं पाई गई है।
विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग की ओर से 14 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग को ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पदों की संख्या सौंपी गई थी। इसके बाद आयोग ने इन आंकड़ों का दोबारा मिलान करने के निर्देश दिए थे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि जांच में सभी पदों की संख्या सही पाई गई है। ग्राम प्रधान के 1,192, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1,564, ग्राम पंचायत सदस्य के 15,108, जिला पंचायत सदस्य के 63 को मिलाकर कुल 17, 927 पदों पर चुनाव कराया जाएगा।
मनकापुर को छोड़कर अन्य तहसीलों की गति धीमी

मनकापुर में अब तक 48,232 मतदाताओं की फीडिंग की जा चुकी है। वहीं, सदर तहसील में केवल 8,262, करनैलगंज में 6,775 और तरबगंज में 5,325 मतदाताओं की फीडिंग पूरी हो पाई है। डुप्लीकेट वोटरों की जांच और सूची को अंतिम रूप देने के लिए 20 फरवरी की डेडलाइन मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें