फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News : सर्राफ की दुकान से 60 लाख की लूट, असलहों से लैस हेलमेट पहने दो बदमाशों ने दिया अंजाम को वारदात

Tue, 05 Mar 2024 10:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

गोंडा जिले में करनैलगंज के गुड़ाहीबाजार में सर्राफ की दुकान से हेलमेट लगाए दो बाइक सवार बदमाशों ने 60 लाख लूट लिए। सोमवार की रात तकरीबन दस बजे लूट के बाद जाते समय बदमाशों ने जानमाल की धमकी भी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले में करनैलगंज के गुड़ाहीबाजार में सर्राफ की दुकान से हेलमेट लगाए दो बाइक सवार बदमाशों ने 60 लाख लूट लिए। सोमवार की रात तकरीबन दस बजे लूट के बाद जाते समय बदमाशों ने जानमाल की धमकी भी दी। सदमे से उबरने के बाद पीड़ित ने दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस को लूट की सूचना दी। लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


गांधीनगर निवासी विश्वनाथ साह गुड़ाहीबाजार (ठठराही मोहल्ला) में सराफा की दुकान चलाते हैं। पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक विश्वनाथ सोमवार को साप्ताहिक बंदी के चलते पूरे दिन दुकान बंद रही। देर रात तकरीबन 10 बजे वह अपनी दुकान में एजेंट जितेंद्र पाठक संग हिसाब मिला रहे थे तभी अचानक दो बदमाश हेलमेट लगाकर जबरन अंदर घुस आए। विश्वनाथ व जितेंद्र के सिर पर असलहा सटाकर धमकाते हुए दुकान में रखी 1.80 लाख रुपये की नकदी, 600 ग्राम सोने के जेवर और 10 किलो चांदी लूट ले गए। इस मामले में एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि केस दर्ज कर जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें