फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गणतंत्र दिवस से पहले पहुंचे संविधान की गौरवगाथा

Thu, 09 Jan 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा की ओर से सभी 33 मंडलों में संविधान गौरव दिवस को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें गणतंत्र दिवस से पहले तक सभी बूथ क्षेत्रों में संविधान की गौरवगाथा पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई। करनैलगंज नगर मंडल के कार्यशाला की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष संदीप पांडेय व संचालन कन्हैयालाल वर्मा ने की।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर संविधान को बचाने का कार्य किया है। प्रदेश में योगी और केंद्र में मोदी सरकार लगातार संविधान को बचाने का कार्य कर रही है। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, मंडल अध्यक्ष आशीष गिरी व जिला संयोजक संजय यज्ञसैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। परसपुर मंडल के शक्तिकेंद्र आटा में मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह की अध्यक्षता में मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद तिवारी व जिला मंत्री संदीप सिंह ने किया।
वजीरगंज मंडल की कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्य के साथ मंडल अध्यक्ष अजीत पांडेय व निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सत्यदेव मिश्र मौजूद रहे। कहा कि आगामी 15 जनवरी से 22 जनवरी तक दलित बस्तियों में जाकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी। गोपालग्राम मंडल में आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि राजेश तिवारी ने संविधान की बातें जन जन तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजय गौतम, देवनाथ सविता, राजबहादुर व संदीप वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें