घटना के बाद आयूब की मां साफिया ने बताया कि उनके घर में पटाखा नहीं था और न ही वह लोग पटाखा बनाते हैं। कहीं से पटाखा लेकर आए थे। सोमवार की सुबह घर के पास एक पुराने खंडहरनुमा मकान के पास पटाखा दागने अयूब गया था, लेकिन अचानक से बड़ा विस्फोट हो गया और पांचों घायल होकर वहीं गिर गये। साफिया घर में कुछ काम कर रही थी, विस्फोट की आवाज सुनकर दौड़कर गयी तो पांचों घायलावस्था में जमीन पर पड़े तड़प रहे थे। पुलिस को सूचना दी गई और घायलों को अस्पताल भेजा गया। एसपी विनीत जायसवाल, एसडीएम विशाल कुमार, सीओ विनय कुमार सिंह व कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने मौके पर जांच की।