फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हर जुबां पर जयकारे, कदम-कदम पर भंडारे

Tue, 03 Jun 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
रसपुर के लोहंगपुर पूरेपंडित में प्रसाद ग्रहण करते लोग। - संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। दुनिया में देव हजारों हैं, बजरंगबली का क्या कहना... की गूंज मंगलवार को शहर से लेकर गांव तक रही। हर जुबां पर हनुमान जी के जयकारे और कदम-कदम पर भंडारे के आयोजन से पूरा माहौल भक्तिमय रहा।
विज्ञापन

मालवीय नगर स्थित हनुमानगढ़ी में भोर से ही सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के पाठ की धूम रही। सामूहिक रूप से बजरंगबली की आराधना की गई। नई हनुमानगढ़ी में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रामलीला मैदान में भी भंडारे का आयोजन किया।
गुरुनानक चौराहा, बड़गांव चौराहा, शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज चौराहा, कचहरी चौराहा सहित शहर में 200 से अधिक स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसके अलावा करनैलगंज, मनकापुर, तरबगंज, बेलसर, उमरी, नवाबगंज, परसपुर, पसका, बालपुर, हलधरमऊ, कटराबाजार, मोतीगंज, इटियाथोक, धानेपुर, मसकनवा, वजीरगंज, टिकरी सहित अन्य इलाकों में भी भंडारों में भक्तों को सब्जी-पूड़ी, कढ़ी-चावल, छोले-भठूरे, बूंदी, खीर, ठंडा पानी व शरबत बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें