फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खड़े ट्रक में पीछे से टकराई तेज रफ्तार कार, राज्यमंत्री दानिश आजाद के कैमरामैन की मौत

Tue, 01 Jul 2025 02:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। गाड़ी को सड़क से किनारे करवाकर यातायात बहाल कराया। 
विज्ञापन
ट्रक-कार में टक्कर, कार चालक की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। करनैलगंज थाना क्षेत्र के जहांगीरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ही बांसगांव निवासी नितेश तिवारी (22) के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी के साथ बतौर कैमरामैन कार्यरत था। हादसे के वक्त वह लखनऊ की ओर जा रहा था।

ये भी पढ़े- Raebareli: गोली मारकर व्यापारी की हत्या... पत्नी की हालत नाजुक, हमलावरों ने घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रेलवे फाटक बंद होने के कारण ट्रक खड़ा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसमें जा भिड़ी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का दरवाज़ा तोड़कर चालक को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक चालक की मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़े- नौकर के सुसाइड का मामला: उकसाने के मामले में हाईकोर्ट के पूर्व जज व पत्नी की गिरफ़्तारी पर रोक, जानें मामला

चौकी प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा जारी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें