फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आठ घंटे ठप रहा गाेंडा-गोरखपुर रेलमार्ग, 11 ट्रेनें हुईं प्रभावित

Thu, 27 Nov 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन व परेशान मुसाफिर।
विज्ञापन
गोंडा/ बाराबंकी। बाराबंकी जिले में बुढ़वल रेलवे स्टेशन के पास बुधवार देर रात ट्रैक पर डंपर गिरने से लखनऊ-गोंडा-गोरखपुर रेल मार्ग करीब आठ घंटे तक प्रभावित रहा। 11 ट्रेनों को जगह-जगह रोकना पड़ा। वहीं, कई ट्रेनों के रूट में बदलाव करना पड़ा। इससे करीब दस हजार यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। बुधवार भोर पांच बजे ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका।
विज्ञापन


बुधवार रात लगभग 10 बजे एक डंपर ओवरब्रिज से नीचे रेल ट्रैक पर गिर गया था। इस वजह से दोनों दिशाओं की पटरियां क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। इससे अप और डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। गोंडा से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को बाराबंकी, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, बभनान समेत विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा।

अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट सात घंटे, पीलीभीत गोरखपुर आठ घंटे, कटरा-कामाख्या सात घंटे, आनंद विहार टर्मिनल-न्यू जलपाईगुड़ी आठ घंटे, कुशीनगर एक्सप्रेस मुबंई एलटीटी-गोरखपुर छह घंटे, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस नई दिल्ली- दरभंगा नौ घंटे, पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल 19 घंटे, वैशाली सुपर फास्ट नई दिल्ली ललितग्राम पांच घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस अमृतसर-कटिहार सात घंटे, सुशासन एक्सप्रेस ग्वालियर-बलरामपुर साढ़े छह घंटे व सत्याग्रह एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल साढ़े छह घंटे विलंब से गोंडा पहुंची।
विज्ञापन


ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को पूरी रात प्लेटफार्म पर बितानी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक राय सिंह मीना ने बताया कि हादसे के बाद दोनों ट्रैक पर संचालन ठप हो गया था। रात 03.11 बजे अप ट्रैक व सुबह पांच बजे डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें