फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा गौरव इलेवन ने जीती ट्रॉफी

Thu, 15 Jan 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
एमडीबी सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में ट्रॉफी के साथ विजेता टीम। - संवाद 
विज्ञापन
बेलसर। एमडीबी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित 28वीं रामदेव शुक्ल स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मुजेड़ और गोंडा गौरव इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोंडा गौरव इलेवन ने 12 ओवर में 170 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुजेड़ की टीम 30 रन से हार गई। इसी के साथ गोंडा गौरव इलेवन ने ट्रॉफी जीत ली। फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए शिवम मिश्र को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रेहान को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि छात्र नेता शैलेंद्र कुमार सिंह ‘शैलू’ और विशिष्ट अतिथि रज्जन बाबा रहे। खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत वेरा फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी राजेश शुक्ल, सह ट्रस्टी सुधीर शुक्ल, अक्षत शुक्ल और संयोजक अंजनी शुक्ल ने किया। विजेता टीम को ट्रॉफी और 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। मैन ऑफ द सीरीज रेहान को बबलू यादव की ओर से एलईडी टीवी भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें